पन्ना पहनेंगे तो हर मुश्किल से मिलेगी निजात


पन्ना रत्न आमतौर पर लोगों को पसंद आ ही जाता है। यह हल्के हरे रंग का होता है, जो कि दिखने में काफी अच्छा लगता है। इसे अधिकतर दक्षिण महानदी, हिमालय और गिरनार के आस-पास प्राप्त किया जा सकता है। अगर ज्योतिष की बातों को मानें तो इसे धारण करने वाला व्यक्ति बहुत भाग्यशाली होता है। पन्ना कई प्रकार का होता है और इसके अलग अलग गुण और प्रभाव हैं। आइये पन्ना के बारे में विस्तार से जानते हैं।।।


पन्ना कई प्रकार का होता है। लेकिन आमतौर पर इसके 5 प्रकार देखने को मिलते हैं। एक पन्ना दिखने में तोते के पंख के जैसे रंग का होता है। जबकि दूसरा पानी के रंग जैसा यानि की रंगहीन होता है। तीसरा सरेस के फूलों जैसे और चौथा मयूरपंख जैसा होता है। इसी तरह इसका पांचवां प्रकार है हल्के संदुल पुष्प के जैसा। यह काफी नरम पत्थर होता है और यह काफी महंगा भी है। लिहाजा इसके मूल्य को रंग, रूप और चमक के साथ वजह के आधार पर तय किया जाता है।  


इस रत्न के मूल्य की बात करें तो यह आमतौर पर 500 रुपये से शुरू होता है और 5 हजार रुपये कैरेट तक बिकता है। इसके धारण करने वाला व्यक्ति अपनी कई मुश्किलों को आसानी से हल कर लेता है। इसे धारण करने के बाद कई अनिश्चितताएं निश्चितता में बदल जाती हैं। वहीं यह रोग निरोधक क्षमता को भी बढ़ाता है। इसके साथ ही बलवर्धक भी माना जाता है।