घर पर ही बनाएं 'गार्लिक चीज़ टोस्ट'


रेस्टोरेंट से खाना ऑर्डर करना बहुत महंगा पड़ता है. ऐसे में हमेशा रेस्टोरेंट से तो खाना ऑर्डर नहीं किया जा सकता. ऐसे में बहुत जरुरी है कि आप अपनी कुकिंग स्किल को आजमाकर कुछ टेस्टी बनाएं. आज हम आपको बनाना सिखा रहे हैं, गार्लिक चीज़ टोस्ट- 
 


सामग्री- 
6 ब्रेड के स्लाइस
3 चम्मच बटर
मेन डिश के लिए
1 कप कद्दूकस किया हुआ चीज़
2 चम्मच लहसुन का पाउडर


 


विधि- 
एक गहरा बर्तन लें और उसमें चीज़ और लहसुन पाउडर को एक साथ मिक्स कर लें। अब एक ब्रेड का स्लाइस लें और उसकी एक साइड पर बटर लगाएं।
अब ब्रेड के तीन स्लाइस लें और उनकी एक-एक साइड पर बटर लगाकर एक-दूसरे के ऊपर एक ट्रे में रखें। इस पर चीज़ और गार्लिक का मिश्रण डालें और ऊपर से बटर लगे ब्रेड स्लाइस रख दें।
इन टोस्ट या सैंडविच को अब मध्यम आंच पर तब तक पकाएं जब तक कि चीज़ पिघल न जाए और ब्रेड गोल्डन ब्राउन न हो जाए। अब गर्मागर्म टोस्ट चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।