ऐश्वर्या राय बच्चन पर एक 32 वर्षीय आदमी ने लगाया आरोप

संगीथ कुमार ने अपने रिश्तेदारों पर उनके जन्म रिकॉर्ड को नष्ट करने का भी आरोप लगायाl



नई दिल्ली l एक 32 वर्षीय व्यक्ति ने दावा किया है कि उनका जन्म IVF से से लंदन में हुआ है और यह तब हुआ है जब ऐश्वर्या राय 15 साल की थीl बॉलीवुड कलाकारों की एक बहुत बड़ी फैन-फॉलोइंग है, इसमें कुछ पागल लोगों का समूह भी शामिल है जो अपने फेवरेट एक्ट्रेस का ध्यान खिंचने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं।


कुछ लोगों को सोशल मीडिया पर डांट, स्पैम और प्रपोज भी किया जाता हैं। ऐसा ही एक मामला सामने आया हैl इसमें एक 32 साल का व्यक्ति ऐश्वर्या राय बच्चन का बेटा होने का दावा कर रहा है। मिड डे की एक रिपोर्ट के अनुसार ऐश्वर्या राय बच्चन के फैन ने उनका बेटा होने का दावा किया है, जिसे उन्होंने लंदन में आईवीएफ के माध्यम से जन्म दिया था।


रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलोर के रहने वाले संगीथ कुमार का एक साल पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक इंटरव्यू के दौरान उन्हें अपनी कहानी सुनाते हुए देखा जा सकता है। उनका दावा है कि उनका जन्म 1988 में हुआ था जब ऐश्वर्या राय महज 15 साल की थी। संगीथ ने आगे कहा कि ऐश्वर्या के माता-पिता ने दो साल की उम्र तक उनकी देखभाल की और फिर उनके पिता वडिवेलु रेड्डी उन्हें विशाखापत्तनम ले आए।


संगीथ कुमार की कहानी यहां खत्म नहीं होती है, उन्होंने अपने रिश्तेदारों पर उनके जन्म रिकॉर्ड को नष्ट करने का आरोप लगाया, जो उनके दावों का एकमात्र सबूत था। उन्होंने अपनी कथित मां ऐश्वर्या के साथ मुंबई जाने की इच्छा भी व्यक्त की। इस बीच ऐश्वर्या राय बच्चन अगली बार मणिरत्नम की अगली तमिल फिल्म पोन्नियिन सेलवन में दिखाई देंगी।


हाल ही में मीडिया से बातचीत के दौरान एक्ट्रेस ने मणिरत्नम के साथ फिर से काम करने पर बात भी की। उनका कहना है, ‘मणिरत्नम मेरे गुरु हैं और वह हमारे देश के सबसे शानदार निर्देशकों में से एक हैं।’